कुंभगंगा तट सेदेश

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, प्रयाग कुंभ के लिए कई शहरों से होगी सीधी उड़ान

लखनऊ। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत अब धार्मिक पर्यटन वाले शहरों के बीच हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसमें उन शहरों का चयन किया गया है जो धार्मिक पर्यटन के लिहाज से आपस में जुड़ते हैं। इनमें हवाई सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को आसानी हो जाएगी।

अगले वर्ष इलाहाबाद में होने वाले कुंभ को देखते हुए भी कई शहरों से इलाहाबाद की सीधी उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। आरसीएस के तहत 11 अंतरराज्जीय हवाई मार्गों का भी चयन किया गया है। इनमें ज्यादातर ऐसे हैं जो धार्मिक पर्यटन के लिहाज से प्रसिद्ध हैं।

बेंगलुरु से इलाहाबाद के बीच सीधी उड़ान 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। पुणे से इलाहाबाद की भी उड़ान बहुत जल्द शुरू होगी। इलाहाबाद से देहरादून की भी सीधी उड़ान शुरू करने की योजना है। इलाहाबाद से नागपुर वाया लखनऊ होते हुए भी हवाई सेवा शुरू की जाएगी।

काशी से प्रयाग के बीच भी हवाई सेवा शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाहाबाद से नैमिषारण्य व हरिद्वार के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जाएगी। लखनऊ से भोपाल व भोपाल से मुंबई के बीच भी हवाई उड़ान शुरू होगी।

बेंगलुरु से इलाहाबाद के बीच सीधी उड़ान 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। पुणे से इलाहाबाद की भी उड़ान बहुत जल्द शुरू होगी। इलाहाबाद से देहरादून की भी सीधी उड़ान शुरू करने की योजना है। इलाहाबाद से नागपुर वाया लखनऊ होते हुए भी हवाई सेवा शुरू की जाएगी।

काशी से प्रयाग के बीच भी हवाई सेवा शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाहाबाद से नैमिषारण्य व हरिद्वार के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जाएगी। लखनऊ से भोपाल व भोपाल से मुंबई के बीच भी हवाई उड़ान शुरू होगी

इसी तरह लखनऊ से भोपाल व भोपाल से उज्जैन के लिए भी उड़ान शुरू करने की तैयारी है। आगरा से कोलकाता वाया लखनऊ के हवाई मार्ग पर भी प्राइवेट ऑपरेटरों से उड़ान शुरू कराने के प्रयास चल रहे हैं।

साथ ही राजधानी लखनऊ को सभी मंडलों से सीधे हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए आरसीएस का सहारा लिया जा रहा है। सीधी हवाई सेवा शुरू होने से मंडलों में कार्यरत अफसरों व आम जनता को राजधानी लखनऊ पहुंचना आसान हो जाएगा।

यह हैं आरसीएस के अंतरराज्यीय मार्ग-

लखनऊ-बरेली-देहरादून

दिल्ली-बरेली-इलाहाबाद

दिल्ली-इलाहाबाद

इलहाबाद-देहरादून

इलाहाबाद-लखनऊ-नागपुर

लखनऊ-भोपाल-उज्जैन

लखनऊ-वाराणसी-पटना

आगरा-लखनऊ-कोलकाता

लखनऊ-झांसी-भोपाल

लखनऊ-भोपाल-मुंबई

वाराणसी-इलाहाबाद-नैमिषारण्य-हरिद्वार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button