प्रदेश

घरेलू कलह से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मेजा थाना क्षेत्र के नन्दा का पूरा गांव में बीती रात घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। मेजा के नन्दा का पूरा गांव निवासी शिव शंकर निषाद (25) प्राईवेट नौकरी करके किसी तरह घर का खर्च चलाता है। मंगलवार शाम किसी बात को लेकर परिजनों से हुई कहासुनी से क्षुब्ध होकर शिव शंकर निषाद ने रात में फांसी लगाकर जान दे दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन पुलिस को सूचना दी। बुधवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। मेजा थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार के लोगों का कहना है कि मंगलवार शाम घर में विवाद किया था। आशंका विवाद से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।

Related Articles

Back to top button