प्रदेश
गैंगस्टर की 30 बिस्वा जमीन कुर्क
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पुरामुफ्ती पुलिस ने मरियाडीह निवासी गैंगस्टर माजिद की 30 बिस्वा जमीन कुर्ग किया है। जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क की गई जमीन की अनुमानित कीमत लगभग सवा दो करोड़ रुपये है।
पुलिस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक पुरामुफ्ती आशुतोष तिवारी, उप निरीक्षक शिवेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक रमेश कुमार सिंह, प्रधान आरक्षी सुलखान सिंह, आरक्षी दीपक यादव और आरक्षी विनीत शुक्ला शामिल रहे।




