प्रदेश

नव प्रवेशी बी0कॉम के छात्राओं का हुआ स्वागत

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या महाविद्यालय की बी0कॉम की छात्राओं का आज दिनांक 31.03.
2022 को फेशर पार्टी का आयोजन किया गया। छात्राओं ने इस अवसर पर नृत्य, गीत और रैम्प वॉक करके सबका मन मोह लिया। रैम्प वाक में प्रथम स्थान पर माधवी केसरवानी, द्वितीय स्थान स्वाति पाण्डेय और तृतीय स्थान कवलप्रीत कौर रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि फेशर पार्टी नव प्रवेशी छात्राओं के लिए महाविद्यालय को समझने, अपने साथियों को जानने व अपने शिक्षकों से सहयोग हासिल करने का समय है। तुम छात्राओं सदैव महाविद्यालय में कियाशील होकरसफलता अर्जित करना। डॉ0 रमा सिंह प्राचार्या ने कहा कि महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में खुद को पहचानो दूसरे वर्ष ज्ञानार्जन को बढ़ाओ और तीसरे वर्ष नौकरी हासिल करने में सफल हों ये हमारी शुभकामना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 माधुरी यादव के साथ माधवी केसरवानी ने किया धन्यवाद ज्ञापन डॉ० श्रीया ने किया। डॉ मनन और डॉ० अर्पिता चतुर्वेदी के प्रयासो से कार्यक्रम सफल हुआ। इस अवसर पर डॉ0 सुधा उपाध्याय, प्रधानाचार्या आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, डॉ0 ममता गुप्ता, डॉ0 कल्पना वर्मा, डॉ0 रेनू जैन, डॉ0 इभा सिरोठिया, डॉ0 रंजना त्रिपाठी, डॉ0 चित्रा चौरसिया, डॉ0 अमित पाण्डेय, डॉ0 सव्य सांची व डॉ माधवी निराला आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button