पूर्व मैनेजर की पत्नी को मिल सकती है विवादित स्कूल की कमान

क़यासों के बीच में फँसी प्रिन्सिपल की दावेदारी
प्रिन्सिपल के इस्तीफ़े के बाद गहराया संकट
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । डायसीस ऑफ़ लखनऊ सीएनआई के संचालन में शहर का विवादों और सुर्ख़ियों में रहने वाला बिशप जॉनसन गर्ल विंग शाखा की प्रिन्सिपल योजना लाल के अचानक इस्तीफ़े की खबर से जहाँ फिर से स्कूल पर संकट गहराने लगा है। तो वहीं दूसरी तरफ़ ऐसी विषम परिस्थितियों में जब शिक्षकों और कर्मचारियों का लगभग २० महीनो का वेतन बकाया है। अब सवाल यह खड़ा होता है कि इस बड़ी देनदारी को चुकाने के लिए बिशप पीटर बलदेव क्या फ़ैसला करते हैं । अभी तक मिली सूक्ष्म जानकरियों के हिसाब से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि विवादित स्कूल की कमान पीटर बलदेव अपनी सुपुत्री पारुल बलदेव को सौंपेंगे पर अब खबर यह भी है कि स्कूल की कमान स्कूल के ही पूर्व मैनेजर की पत्नी प्रियदर्शिनी सिंह के हाथों में भी जा सकता है । वर्तमान में प्रियदर्शिनी सिंह कटरा इक्स्टेन्शन ब्रांच की हेड मिस्ट्रेस हैं । अब देखने वाली बात यह होगी कि निकाले गए शिक्षक और कर्मचारियों की वापसी की पहल कौन करता है । जिस पर सभी की नजर बनी रहेगी।




