महिला दिवस पर चंद्रशेखर आजाद कंपनी बाग में भव्य आयोजन

Opप्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।जिला महिला व्यापार प्रतिनिधि मंडल और प्रयागराज पेसर्स ने संयुक्त रूप से महिला दिवस के पावन अवसर पर चंद्रशेखर आजाद कंपनी बाग में एक भव्य आयोजन किया। आज प्रातः 6:00 बजे से महिलाओं ने एकत्रित होकर 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 7 किलोमीटर की पदयात्रा संपूर्ण की जिसका नेतृत्व डॉ ऋतु जैन एवं उनकी अत्यंत उत्साहित लेडीस डॉक्टरों की टीम ने महिला व्यापार मंडल की मेधावी महिला व्यापारियों के साथ पूर्ण की।महिला सशक्तिकरण का अति मनोरम और सुनहरा प्रदर्शन था।
यह सभी महिलाएं अपने अपने क्षेत्रों में अत्यंत उद्यमी हैं । और परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपने समाज के प्रति भी जिम्मेदारियों का नित्य पालन करती हैं। और अन्य महिलाओं को प्रोत्साहित करती हैं कि अपनी सेहत का स्वयं ध्यान रखें और नित्य रूप से किसी ना किसी प्रकार की फिटनेस गतिविधि से जुड़ी रहे। प्रयागराज में यह अपने प्रकार का बहुत ही सुनहरा अवसर था । बेहद सराहनीय, इसका आयोजन मुख्य रूप से सिविल लाइन महिला व्यापार मंडल की ओर से किया गया था ।


