Latestइलाहाबाद समाचार

प्रयागराज भारतीय संस्कृति व जन जन को गौरवान्वित कर रहा-सिद्धार्थनाथ सिंह

प्रयागराज। दुर्गा के अष्टमी व नवमी के दिन को जिस रूप में लोग प्राचीन काल से पौराणिक धार्मिक सांस्कृतिक रूप से जानते रहे है आज वही भारतीय संस्कृति व गौरव प्रयागराज के रूप में लोगों को गौरवान्वित कर रहा है।यह उदगार दरभंगा लूकरगंज साऊथ मलाका नीवा में दुर्गा पूजा महोत्सव में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दर्शनोपरांत व्यक्त किया।


इससे पहले प्रयागराज जनपद होने के बाद प्रथम आगमन पर राजू राय और अजय राय की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का तेलियरगंज चुंगी पर जोरदार स्वागत किया फूलमालाओं व जयकारों के बीच अभिनंदन किया।


स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मां दुर्गा की आराधना से सभी के अमंगल को दूर कर जीवन को स्वच्छ और स्वस्थ के साथ समृद्धिशाली बना देती है। मां शक्ति की कृपा से ही मानव जीवन को मार्ग दिखाती है।आज अष्टमी है और प्रयागराज होने के बाद मां दुर्गा जी दर्शन हुआ।आज इलाहाबाद नहीं प्रयागराज में खड़ा हूँ।

साउथ मलाका नेहरू पार्क नीवा में दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल होकर मां का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर रोचक दरबारी पार्षद कमलेश कुमार पीके सक्सेना पवन श्रीवास्तव अजय राय चंद्रमा सिंह यादव दिनेश तिवारी राजू राय भोला तिवारी सुनील श्रीवास्तव चंद्रभूषण सिंह पटेल सुनील पाण्डेय रमेश पटेल राजेश गिरी राजकुमार शर्मा पवन तिवारी सचिन सिंह विपिन पाठक प्रज्जवल मिश्रा मानिक भट्टाचार्य सुभांशु बोस आदि ने स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button