Latest
आईजी रेंज प्रयागराज कवीन्द्र प्रताप सिंह को “आर्य गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज कवीन्द्र प्रताप सिंह द्वारा जनपद प्रयागराज के आर्य कन्या पीजी कॉलेज द्वारा आयोजित “आर्य गौरव सम्मान” समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए |
ततपश्चात पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र प्रयागराज द्वारा सम्मान समारोह के कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी | इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन की तरफ से आईजी रेंज प्रयागराज कवीन्द्र प्रताप सिंह को “आर्य गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया तथा आईजी रेंज प्रयागराज द्वारा विभिन्न क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं को भी “आर्य गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया ।




