Latest
योगाचार्य राधिका वैष्णव की कथा 28 से

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । माघ मेला के से सेक्टर तीन रामानंद मार्ग अ पर बालानंदाचार्य कपिलदेव नागा का शिविर लगा हुआ है। शिविर में योगाचार्य एवं ज्योतिषाचार्य राधिका वैष्णव की प्रयाग महात्म्य कथा 28 फरवरी पौष पूर्णिमा को सुबह सात बजे से शुरू होगी। दोपहर 12 बजे से श्रीरामार्चा पूजन होगा और शाम को भण्डारा होगा। योगाचार्य राधिका ने बताया कि इसके बाद भागवद कथा और श्रीराम कथा शुरू होगी जो कि माघी पूर्णिमा तक चलेगी। उन्होंने कहा कि शिविर में मा घी पूर्णिमा तक अन्नक्षेत्र चलता रहेगा। प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक माघी पूर्णिमा तक नि:शुल्क ज्योतिष परामर्श लोगों को दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि तीर्थराज प्रयाग में कल्पवास करते हुए कथा मात्र सुनने से अक्षय पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है।



