प्रदेश

बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी होगे सम्मानित : बीएसए

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने माई माह में सबसे बेहतर कार्य करने के लिए कार्यालय के लिपिक सुरेश कुमार पटेल को आज सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में करीब नौ माह से प्रत्येक माह बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस दौरान यह देखा जाताहै कि किस कर्मचारी की सीट पर कोई कार्य छूटा तो नही है। इस दौरान कर्मचारी की सीट पर कोई काम पहले का तो लंबित नही है और उस कर्मचारी का व्यवहार कैसा है। बीएसए ने बताया कि योग दिवस की तैयारियां शुरु हो गयी है। बीआरसी और सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय पर शिक्षकों का अभ्यास चल रहा है। व्यायाम शिक्षक आशुतोष मौर्य शिक्षको को प्रशिक्षित कर रहे है। उन्होंने बताया कि इस बार पौधरोपण बीएसए कार्यालय, बीआरसी और सभी परिषदीय विधालयों में होगा। इस दौरान मिड डे मील समन्वयक राजीव त्रिपाठी, शिक्षक नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव, विनोद पाण्डेय और वैचारिक शिक्षक एसोसिएशन के डा ज्ञान प्रकाश सिंह सहित बीएसए कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button