FEATUREDLatestLatestइलाहाबाद समाचार
आरपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता आज से

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एसए ग्रुप के तत्वावधान में रसूलपुर प्रीमियर लीग (आरपीएल) के लिए नौवीं स्वर्गीय हाजी एखलाक खां एवं बदरुद्दीन खां टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 20 मार्च तक एमआईसी मैदान पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता में आठ टीमें भाग लेंगी।
उद्घाटन मुकाबला सनराइजर्स बगिया और कुंबियाना वॉरियर्स के बीच सुबह दस बजे से होगा जबकि दूसरा मुकाबला चबुतरी मैजिकल स्टार व तुलसीपुर नाइटराइडर्स के बीच और तीसरा मुकाबला प्रयाग पेंट रसूलपुर और सैयदवाड़ा सुपरकिंग्स के बीच होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन आयोजन सचिव एवं वार्ड नंबर 48 के सभासद वसीम अहमद (गुड्डू) करेंगे। यह जानकारी टूर्नामेंट के टूर्नामेंट के सहसचिव कुतुबुद्दीन ने दी है।



