UP : राष्ट्र धर्म के लिये चीन में बने समानों का करें बहिष्कार

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । ओम नमः शिवाय संस्था प्रयागराज की ओर से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए सत्संग और भण्डारे का आयोजन गुरूवार को किया गया।
गुरुदेव के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने सबसे पहले भगवान शिव का विधि विधान से पूजन और रुद्राभिषेक किया गया। गुरुदेव ने सत्संग में कहा कि सबसे बडा धर्म राष्ट धर्म होता है। इसके बाद ही कोई धर्म होता है ।
क्योंकि जब राष्ट्र ही नही होगा तो धर्म कहा से आयेगा। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं का अपना महत्व और स्थान है लेकिन आज जो स्थिति और परिस्थिति देश के सामने है उसके लिये सबसे जरूरी है।
कि आज के परिवेश में हम सबसे पहले देश को और मजबूत करें। गुरुदेव ने कहा कि देश की सीमा पर चीन आज अतिक्रमण करने में लगा है। इतना ही नही गलवा में देश के सैनिकों पर धोखे से हमला करके बेरहमी से 20 जवानों की हत्या करके अन्य को घायल कर दिया है। ऐसे में हमारे जवान और सरकार सीमा की रक्षा के लिये लगी हुई है।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सरकार ने जिस एप को प्रतिबंधित कर दिया है उसका सभी लोग प्रयोग न करें। गुरुदेव ने श्रद्धालुओं और स्वयं सेवकों का आह्वान किया कि चीन में बनी किसी भी वस्तु को वह न खरीदें और न ही अपने साथियों को खरीदने दें ।
जिससे कि वह आर्थिक रूप से कमजोर हो जाये। गुरुदेव ने बताया कि नौ जुलाई को गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम सुबह आठ बजे से शुरू होगा।
इस दौरान सभी लोग मास्क लगाकर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए सेनेटाइजर का प्रयोग जरूर करते रहे।



