Latestइलाहाबाद समाचारमाघ मेला विशेषमेला समाचार
संगम में 40 लाख से अधिक लोगों ने अब तक किया मौनी अमावस्या स्नान

प्रयागराज। मौनी अमावस्या: मौन डुबकी लगाने संगम पर श्रद्धालुओं का रेला । माघ मेला में मौनी अमावस्या पर संगम में भोर से ही स्नान शुरू हो गया है। पुण्य की डुबकी लगाने के लिए लाखों श्रद्धालु रात में संगम क्षेत्र में पहुँच गए थे। स्नान घाट श्रद्धालुओं से फूल हैं। लगातार उद्घोषणा की जा रही है कि स्न्नान करने के बाद श्रद्धालु तुरन्त घाट छोड़ दें। घाटों पर जल पुलिस भी नावों पर तैनात है


