FEATURED

अब सुरभि चंदना करेगी हुनरबाज शो को होस्ट

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।मनोरंजन जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी जिंदगी के बेस्ट फेज में हैं। हाल ही में भारती ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। भारती अपने न्यू बॉर्न बेबी संग अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत और यादगार पल बीता रही हैं। ऐसे में हुनरबाज शो में अब भारती सिंह नहीं दिखाई देगी। भारती के स्थान पर अब शो को टीवी की नागिन सुरभि चंदना होस्ट करती हुई नजर आएंगी।
वही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुरभि चंदना ने शो के सेट से कई सारे वीडियो साझा किए हैं। एक वीडियो में सुरभि हुनरबाज के सेट पर किसी बात पर चर्चा करती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि मिथुन चक्रवर्ती उनके साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। सुरभि को शो में देखने के लिए प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं। एक वीडियो में सुरभि के साथ हर्ष भी दिखाई दे रहे हैं। सुरभि ने इस सप्ताह एपिसोड के लिए हर्ष के साथ शो होस्ट किया है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई कंफर्मेशन सामने नहीं आई है कि सुरभि आगे भी शो में बनी रहेंगी या फिर भारती फिर से हुनरबाज को ज्वॉइन करेंगी।
वही हुनरबाज शो के मंच पर भारती सिंह अपने मजाकिया अंदाज से प्रशंसकों के दिलों को जीतती आई हैं। शो के जजेस संग भी भारती का स्पेशल बॉन्ड देखने को मिला है। भारती के जोक्स सेट की शोभा को बढ़ा देते हैं। भारती का सेट पर ना होना उनके प्रशंसकों को दुखी कर सकता है। हालांकि, अब सुरभि भारती के अंदाज को कैसे मैचअप करती हैं ये देखने वाली बात होगी।

Related Articles

Back to top button