देश

पिछले 30 वर्षों से फरार चल रहा मुलजिम को पुलिस ने पकड़ा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दुष्‍कर्म के काफी पुराने मामले का आरोपित पकड़ लिया गया है। एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का उस पर आरोप था। वह पिछले 30 वर्षों से फरार चल रहा था। आखिर आज बुधवार को उसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।बताते हैं कि दुष्‍कर्म के आरोपित मोहम्‍मद सलीम के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उसके बाद अभियुक्त की तलाश में टीम लगाई गई थी। बुधवार की दोपहर पुलिस को पता चला कि सलीम जगराम चौराहे के पास किसी के साथ बातचीत कर रहा है। जानकारी पर पुलिस टीम ने वहां पहुंची और घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button