इलाहाबाद समाचारदेशप्रदेशराष्ट्रीयहाेम

रमन सिंह ने राजनांदगांव से भरा पर्चा, योगी आदित्यनाथ से लिया आर्शीवाद

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को शुभ मुहूर्त पर राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। डॉ रमन के साथ ही राजनांदगांव जिले के सभी भाजपा प्रत्याशियों ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, डोंगरगांव के मधुसूदन यादव, डोंगरगढ़ की सरोजनी बंजारे, खुज्जाी के हिरेन्द्र साहू, मोहला मानपुर की कंचन माला भूआर्य और खैरागढ़ के प्रत्याशी कोमल जंघेल रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।सुबह 11 बजे म्यूनिसीपल कार्पोरेशन स्कूल प्रांगण में एक सभा हुई, जिसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने संबोधित किया। इसके बाद सभी नेता रैली निकाल कर जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और यहां अपना नामांकन दाखिल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button