खेलप्रदेशप्रयाग से जुडे प्रमुख स्थल

मुदस्सिर के खेल से एंग्लो बंगाली क्लब जीता

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । मुदस्सिर खान के हरफनमौला खेल (43 रन एवं 7-1-20-5) की बदौलत एंग्लो बंगाली क्रिकेट क्लब ने डीएसए कोचिंग सेंटर को 149 रन से हराकर सेंट पीटर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। डीएसए मैदान पर शनिवार को खेले गये मैच में एंग्लो बंगाली क्लब ने 50 ओवर में 237 रन (शोएब खान 57, मुदस्सिर खान 43, कृष्णा साहू 39, मानस प्रवाल 31, लक्ष्य यादव 21, अशर 4/51, आदित्य राज तिवारी 2/31) बनाकर डीएसए कोचिंग सेंटर को 14.1 ओवर में 88 रन (आदित्य राज तिवारी 14, मुदस्सिर खान 5/20, सुमित चौरसिया 2/13) पर समेट दिया। मुदस्सिर खान को एएनसीए सेंट जांस के क्रिकेट कोच प्रताप सिंह चंदेल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

Related Articles

Back to top button