Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश

बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, मां समेत दो घायल

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) मेजा थाना क्षेत्र के अकरी शाहपुर गांव में रविवार दोपहर बाद बोलेरो की टक्कर से मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसकी मां समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।

मेजा के चपौर श्याम नगर गांव निवासी विजय शंकर पटेल (19) पुत्र सन्तोष कुमार पटेल दो बहनों में अकेला भाई था। उसकी मां सरोजा देवी एवं पिता खेती करके पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार दोपहर किसी काम से विजय शंकर अपनी मां एवं बुआ के बेटे के साथ मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था। रास्ते में अकरी शाहपुर गांव के पास उसकी मोटर साइकिल में बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर से विजय शंकर पटेल की मौत हो गई। हादसे में उसकी मां सरोजा देवी एवं उसकी बुआ का बेटा घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button