Latest

सपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अरुण सोनकर ,कैन्ट पार्षद जीतेन्द्र कुमार जीतू ने थामा सपा का दामन

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सपाईयों के घर पहोँच दिया वोटर लिस्ट दुरुस्त करवाने का निर्देश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल रविवार को किसान नौजवान पटेल यात्रा के उपरान्त रात्रि विश्राम सर्किट मे करने के बाद सोमवार को लखनऊ रवाना होने से पहले सपाईयों के आवास पर जा कर वोटर लिस्ट मे नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और फर्ज़ी वोटर के नाम कटवाने को प्राथमिकता मेक्षरख कर निर्धारित तिथियों मे बूथ पर रहने की बात कही। नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के सलोरी आवास भोजन करने के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करते हुए भाजपा के षणयंत्र से सावधान रहने की भी हिदायत दी कहा भाजपा विधान सभा चूनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर पर जा सकती है हमे होशियार और चौकस रहना होगा।किसी भी क़ीमत पर प्रदेश का माहौल सामप्रदायिक भट्टी मे झोंकने वाली भाजपा की नीति से बचाना होगा।रवि यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को भगवान श्री कृष्ण का मोमेन्टो व शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया। सिविल लाइन के पार्षद पुत्र रमा यादव के आवास पर भी गए जहाँ परदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के समक्ष छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अरुण सोनकर ,कैन्ट पार्षद जीतेन्द्र कुमार जीतू ने सपा मे शामिल होने की घोषणा की।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने सपा मे आस्था व्यक्त करते हुए जुड़ने वाले युवाओं को सपा का लाल हरा पट्टा व लाल टोपी पहना कर स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष ज़िला महासचिव संदीप पटेल व पूर्व ज़िला महासचिव दूधनाथ पटेल के आवास भी गए।रास्ते मे लोहिया वाहिनी के महासचिव रोहित यादव द्वारा फूल माला पहना कर स्वागत भी किया गया।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ,उपाध्यक्ष मोइन हबीबी विधान परिषद सदस्य मान सिंह यादव ,पूर्व सांसद नागेन्द्र पटेल ,शहर उत्तरी विधान सभा अध्यक्ष ओ पी यादव मो०तहज़ीब अली ,उदय प्रकाश ,जय सिंह यादव ,भारत प्रताप यादव सै०मो०अस्करी ,अरशद हुसैन सहित अन्य सपाई उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button