Latest

अमन-सिद्धार्थ ने भवम क्लब को जिताया

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । अमन मिश्र (126 रन, 85 गेंद, 13 चौके, आठ छक्के एवं दो विकेट) और सिद्धार्थ मिश्र (105 रन, 109 गेंद, 12 चौके, दो छक्के) की बदौलत भवम क्रिकेट क्लब ने गंगा डिग्री कॉलेज को चार विकेट से हराकर सेंट पीटर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। पराजित टीम के आनंद त्रिपाठी का शतक (120 रन, 138 गेंद, 13 चौके, एक छक्का) एवं शिवम पटेल का बहुमुखी खेल (70 नाबाद व दो विकेट) अर्थहीन हो गया।

ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में गंगा डिग्री कॉलेज ने 50 ओवर में 321 रन (आनंद त्रिपाठी 120, शिवम पटेल 70 नाबाद, विकास कुमार 52, विकास कुमार 22, अमन मिश्र व अश्मित सरोज दो-दो विकेट) बनाये।
जवाब में भवम क्रिकेट क्लब ने 47.3 ओवर में 6 विकेट पर 325 रन (अमन मिश्र 126, सिद्धार्थ मिश्र 105 नाबाद, शिवम पटेल व मुकेश यादव दो-दो विकेट) बना लिए।
अमन मिश्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Related Articles

Back to top button