Latest

5 सूत्री मांगों को लेकर करछना तहसील पर गरजे कांग्रेसी

(अनन्त पाण्डेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में करछना तहसील पर जमकर प्रदर्शन किया गया और 5 बड़ी जन समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बाढ़ पीड़ित गांवों के किसानों का जल्द से जल्द फसल मुआवजा मिले।बाढ़ में आपदा में जो घर गिर गए हैं उनको आवास मिले। हर न्याय पंचायत पर पशु बाड़ा बनाए जाएं। बिजली की अघोषित कटौती बंद हो जर्जर तार बदले जाएं वह ट्रांसफार्मर दुरुस्त किए जाएं। रेल यमुना नदी किनारे बांध पर स्वीट लाइट रात में जलाया जाए और सेल्फी प्वाइंट पर सार्वजनिक स्थल बनाया जाए उक्त मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। और एक सप्ताह का समय मांगा गया है।एक सप्ताह के अंदर अगर कार्यक्रम नहीं होता है। तो जितेंद्र तिवारी अनशन को बाध्य होंगे।जितेंद्र तिवारी ने बताया कि मैं बाढ़ आने के बाद कई गांव में गया जिनके घर गिर गए हैं । बेघर हो गए हैं । बरसात में अभी तक उनके यहां लेखपाल सर्वे करने नहीं जा पाए ।ताला हसरा कई गांव लटका बबुरा में कई जगह फसल जो बर्बाद हुई है । पानी भरा रहा उसको लेकर अभी मुआवजा नहीं मिला है । और ना ही कई जगह सर्वे हो पाए हैं । इन सब मुद्दों को लेकर के कॉन्ग्रेस के युवा कार्यकर्ता और वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश सोनी ब्लॉक अध्यक्ष आर पी पांडे युवा कांग्रेस जीशान अहमद प्रांजल केसरवानी धीरेंद्र पांडे आयुष मिश्रा शहजाद उल हक अभिषेक शुक्ला देवा आलोक शुक्ला इंद्र कांत शुक्ला बंटू यादव अंबुज ओझा सलमान नरेंद्र आदिवासी नरेंद्र यादव कृष्णा पांडे विपिन तिवारी अमन सरफराज राजू यादव आदि नेताओं ने कचना तहसील का घेराव कर ज्ञापन दिया।

Related Articles

Back to top button