Latest

इन्वर्टर की बैटरी फटने से मेडिकल स्टोर में लगी आग

 

मंहगी दवाइयां जलकर राख हुईं
हजारों का नुक़सान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कैंट क्षेत्र सदर बाजार आकाश गंगा काम्प्लेक्स में स्थित शुक्रवार की सुबह चंन्द्रा मेडिकल स्टोर में इन्वर्टर की बैटरी फटने के कारण आग लग गई,आग में हज़ारों रूपये की मंहगी दवाइयां जलकर राख हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर बाजार एरिया में छावनी परिषद द्वारा निर्मित आकाश गंगा काम्प्लेक्स में शुक्रवार की सुबह चंन्द्रा मेडिकल स्टोर में लगे इनवर्टर की बैटरी भीषण गरमी के कारण अचानक फट गई और उसमें आग लग गई आग की लपटों से हजारों रूपए की मंहगी दवाइयां और मेडिकल स्टोर में रखा फर्नीचर जलकर राख में तब्दील हो गया। चंन्द्रा मेडिकल स्टोर के मालिक नितिन चंद्रा ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे के आस-पास उनके पास फोन आया कि मेडिकल स्टोर से धुआं उठ रह रहा है और उसमें आग लग गई है, सबसे पहले कैंट बोर्ड के सफाईकर्मियों ने मेडिकल स्टोर के बंद शटर से धुआं निकलते देखा था और साथी दुकानदारों को आग लगने की सूचना दी और उन्होंने मुझे। मैंने फौरन आकर शटर उठाया तो पाया कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है। गनीमत यह रही कि कोई भारी नहीं हुआ क्योंकि वाकया सुबह का था,अगर रात में मेडिकल स्टोर में लगे इन्वरर्टर की बैटरी फट जाती तो भारी नुकसान उठाना पड़ता।

Related Articles

Back to top button