गंगा तट से

भाजपाइयों ने लगाया प्याऊ और पिलाया शरबत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के दिशा निर्देश पर भाजपा महानगर लघु प्रकोष्ठ के द्वारा आनंद भवन चौराहे पर प्याऊ लगाया गया । इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आने जाने वाले राहगीरों को शरबत पिलाते हुए शीतल पेय जल पिलाया। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम के संयोजक लघु प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक राजेश कुमार गुप्ता रहे। इस अवसर पर शशि वार्ष्णेय,राजेश गुप्ता, राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल अनिल भट्ट विजय श्रीवास्तव अरुण प्रताप सिंह रामेश्वर नाथ गोस्वामी महादेव चौबे अनिल कुमार कुशवाहा श्याम बाबू केसरवानी विवेक गौड़ आदि ने अपनी सेवा प्रदान की।

Related Articles

Back to top button