Latestगंगा तट सेदेशप्रदेश

हज़रत अब्बास की यौमे विलादत पर जश्ने सब्रो वफा के उनवान पर सजाई शायरों ने महफिल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। करबला के हुसैनी लश्कर के अलमबरदार हज़रत अब्बास की यौमे विलादत चार शाबान पर हर तरफ खुशीयों और मसर्रत का माहौल तारी रहा।घरों मे खीर ज़रदा और तरहा तरहा के व्यंजन बना कर एक दूसरे के साथ खुशियाँ साझा की गईं।

 

हुए अब्बास जब पैदा तो बोलीं सानिए ज़हरा!
हुसैन इब्ने अली यह क़ूवते बाज़ू मुबारक हो!!

 

दरगाह हज़रत अब्बास को आकर्षक लाईटों और रंगबिरंगे कागज़ के फूलों से सजाया गया।दरगाह हज़रत अब्बास ,इमामबारगाह गदा हुसैन दरियाबाद ,करैली आज़ाद नगर मे अब्बास विला मे जश्ने सब्रो वफा के उनवान से आयोजक अब्बास गुड्डू की ओर से शायराना महफिल सजाई गई।शफक़त अब्बास पाशा की निज़ामत मे शायरों हज़रत अब्बास की शान मे एक से बढ़ कर एक कलाम सुनाते हुए वाह वाही बटोरी।मौलाना सैय्यद अली गौहर साहब क़िबला ने हज़रत अब्बास की शुजाअत और वफा के क़िस्से सुनाते हुए अलमदारे हुसैनी की यौमे विलादत की मुबारकबाद पेश की।एक अन्य महफिल मे शायर इतरत नक़वी ने पढ़ा

तीरगी को जो निगल ले वह वफा है अब्बास!
तशनालब फिक्र की भरपूर ग़िज़ा है अब्बास!!

मौलाना व शायर आमिरुर रिज़वी ने कहा *हुए अब्बास जब पैदा तो बोलीं सानिए ज़हरा!*
*हुसैन इब्ने अली यह क़ूवते बाज़ू मुबारक हो!!*
डॉ०क़मर आब्दी ने पढ़ा। *तमननाए अली मुर्तुज़ा अब्बास आते हैं!*
*बढ़े क्यों कर न शाह का हौसला अब्बास आते हैं!!*
रुस्तम साबरी ने अपने तास्सूरात का कुछ इस अन्दाज़ मे इज़हार किया। *अब्बास के अलम को उठाया था एक बार!*
*फिर मुझसे बेवफाई ने उम्मीद छोड़ दी!!*
जलाल फूलपूरी ने पढ़ा *ऐसे मज़हब को भला कौन मिटाएगा जलाल!*
*जिसको शब्बीर के जैसा हो बचाने वाला!!*
फैज़ान वारसी ने अपने कलाम पर जमकर वाह वाही बटोरी।पढ़ा *दुनियाए ईसारो वफा में रख्शाँ रुखशाँ ग़ाज़ी है!*
*सूरज हे बू तालिब तो देखो माहे ताबाँ ग़ाज़ी है!!*
बाद महफिल लज़ीज़ व्यंजनों का दस्तरख्वान सजा कर ग़ाज़ी अब्बास की नज़्र भी दिलाई गई। बड़ी संख्या मे शामिल अक़ीदतमन्दों ने नज़्रे अब्बास तबर्रुक के तौर पर ग्रहण किया। सभी की सेहत सलामती रिज़्क़ और मुल्के हिन्दूस्तान मे अमनो अमान और हर वबा से महफूज़ रखने की दूआ भी मांगी गई। कई जगहों मे महिलाओं की भी महफिल हुई जिसमे महिला शायरा और ज़ाकिरा ने बढ़ चढ़ कर विलादत मौला अब्बास की खुशियाँ साझा कीं।महफिल में आए हुए लोगों का महफिल आयोजक अब्बास गुड्डू ने शुक्रिया अदा किया। इस मौक़े पर महमूद हैदर ,ऐहसान रज़ा,सनी अब्बास ,अली अब्बास ,एस एम अहमद हैदर अब्बास इमदाद सै०मो०अस्करी ,शाहिद रिज़वी ज़ामिन हसन ,औन ज़ैदी ,जॉन ज़ैदी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button