Latest
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा योगी सरकार का प्रतिकात्मक पुतला दहन का किया प्रयास

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के 14 कार्यकर्ता गिरफ्तार
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ भवन पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के द्वारा हाथरस की बेटी “मनीषा वाल्मिकी” को न्याय दिलाने हेतू तानाशाही, निरंकुश और अपराधीयों की योगी सरकार का प्रतिकात्मक पुतला दहन का प्रयास किया गया । साथ ही छात्रसंघ भवन तक पैदल मार्च कर के सरकार प्रति विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प झड़प हुई। जिसमें पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर पुलिस ने 14 एनएसयूआई कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर थाने ले आई।



