
प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार)। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में सल्लाहपुर गांव के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में भतीजा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
कौशाम्बी जनपद के निजामपुर पुरैनी गांव निवासी फूलकली ;53द्ध पुत्र स्वर्गीय किशोरी लाल के एक बेटा और छह बेटियां है। बुधवार सुबह अपने रिश्ते में भतीजा के साथ मोटर साइकिल से टिकरी गांव से घर के लिए जा रही थी। रास्ते में पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर गांव के पास उसकी मोटर साइकिल में किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर से फूलकली व उसका भतीजा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां फूलकली की कुछ देर बाद मौत हो गई। उधर खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिवार से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की।



