शहर की कई मस्जिदों मे स्वेच्छा से कम किया गया लाउडस्पीकर का साउंड

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। करैली की जुमा खदीजा मस्जिद के मुतावल्ली हसन आमिर का कहना है की मस्जिद काफी बड़ी है और उसके इर्द गिर्द मस्जिद का बाग़ीचा भी बड़े क्षेत्रफल मे है फिर भी कोर्ट व सरकार की गाईड लाइन पर अमल करते हुए वाल्यूम को स्वेच्छा से कम कर लिया गया है।वहीं बख्शी बाज़ार मस्जिद क़ाज़ी साहब के मुतावल्ली शाहरुक़ क़ाज़ी ने बताया की मीनार पर लगा लाउडस्पीकर काफी दिनो से कुछ खराबी के कारण बहुत धीमे बजता है वहीं मस्जिद के अन्दूरुनी हिस्से मे इमाम द्वारा नमाज़ के दौरान पढ़ी जाने वाली क़ुरआनी आयतों के नमाज़ीयों के सुनाई देने भर तक वाल्यूम रखा गया है।कहा हम कोर्ट व सरकार के आदेश का पालन करने को कटिबद्ध हैं।वहीं मस्जिदे नूर दायरा शाह अजमल के आग़ा अली क़ासिम ,मस्जिदे मुहम्मदी करैली के इतरत नक़वी और ज़ैग़म नक़वी ,मस्जिद गदा हुसैन के मुतावल्ली आफ्ताब रिज़वी,नायब मुतावल्ली शाहरुक़ हुसैनी ने भी स्वेच्छा से मस्जिद मे लगे साउंड सिस्टम की आवाज़ को कम कर लिया है।



