संत समागम
स्मरणीय आचार्य महामण्डलेश्लर स्वामी लक्ष्मीनारायण का फरवरी में एक हफ्ते के इलाहाबाद में होगा प्रवास

इलाहाबाद। यहां सोमवार को किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी प्रयाग पहुंचे। इस दौरान मंगलवार को वह अपने समाज के संत महात्माओं के साथ संगम में स्नान भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार होने के बावजूद मां गंगा का पतन होना हमारे आने वाले भविष्य के लिए खतरे की घंटी है। मोदी सरकार को साढ़े तीन साल से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है, लेकिन आज तक साढ़े तीन मीटर भी गंगा साफ नहीं हुई।



