इलाहाबाद समाचारकुंभसंत समागम

प्रयाग कुंभ की सबसे खराब है तैयारी-डा राघवशरण महराज

प्रयागराज। उत्तर गुजरात खालसा के महामण्डलेश्वर स्वामी डा राघवशरण महराज ने कहा कि सबसे खराब तैयारी प्रयाग कुंभ मेला की होती है।

यहा पर न तो समय से प्लाट दिया जाता है न ही अन्य सुविधाएं। ऐसे में संत-महात्मा मजबूर होकर माहभर मेला प्रशासन कार्यालय का चक्कर लगाते रहते है।

उन्होने कहा कि सबसे अच्छी सुविधा नासिक में संत – महात्माओ को दी जाती है। वहा पर डिस्पले कर दिया जाता है और संत-महात्मा को एसएमएस से बताया जाता है कि कहा पर और कितना प्लाट दिया जाता है।

प्लाट पर जब हम लोग जाते है तो वहा पर बिजली, पेयजल और शौचालय बना हुआ मिलता है। कहा कि ऐसे में दो – तीन दिन में शिविर लग जाता है। महामण्डलेश्वर स्वामी डा रागवशरण महराज ने बताया कि उज्जैन कुंभ में अच्छी सुविधा थी। वहा पर भी परेशान नही होना पडता था और शिविर लग जाता था लेकिन सबसे खराब और बदतर व्यवस्था प्रयागराज कुंभ की है।

प्लाट के लिये पिछले 16 नवंबर से आया है लेकिन अभी तक फाइनल नही हुआ है। कहा कि मेरा प्लाट मोरी मार्ग पर था। कटान की बात करके सेक्टर-5 में दूर दिया जा रहा है।

यहा कोई अधिकारी सुनने वाला नही है। इससे भी बदतर स्थिति यह है कि यहा संत-महात्मा की कोई सुनवाई नही है बल्कि जो लोग मेले में कुछ नही करते है उनको मनमानी जमीन- सुविधा मेला प्रशासन देता है लेकिन जो संस्थाएं कुछ करना चाहती है उनकी कोई सुनवाई नही होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button