निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने पर डीजीपीडब्ल्यूडी को लिखा पत्र
अधीक्षण अभियंता पर मिलीभगत का छात्र नेता ने लगाया आरोप

निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने पर डीजीपीडब्ल्यूडी को लिखा पत्र प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग परिसर के एमसीसी ग्राउंड में निर्माणाधीन लेक्चर हॉल में बुलंद इंफ्रा द्वारा घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने पर डीजी सीपीडब्ल्यूडी शैलेंद्र शर्मा से लिखित शिकायत की गई है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अजय यादव सम्राट ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का विकराल रूप देखने को मिला अधीक्षण अभियंता के मिलीभगत से घटिया सामग्री प्रयोग करके बिल्डिंग बनाई जा रही है। आरोप है कि ढलाई में सीमेंट का प्रयोग मानक के अनुरूप नहीं है। बालू बहुत ही महीन व घटिया बालू का प्रयोग किया जा रहा है। प्लास्टिक साइजर का प्रयोग कम एवं घटिया कंपनी का प्रयोग किया जा रहा है। आरोप है कि गिट्टी 20 एमएम तथा 10 एमएम का भी घटिया प्रयोग किया जा रहा है।
बिल्डिंग में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ 3 मई को पत्र के माध्यम से अधिशासी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया गया परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई जब मैं दोबारा 11 मई को इस प्रकरण में अधीक्षण अभियंता स्वप्लिन पाठक से मिलकर उनको अवगत कराना चाहा लेकिन उन्होंने इस मामले पर मुझसे मिलने से मना कर दिया क्योंकि इनकी मिलीभगत से कार्य हो रहा है। कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है
छात्र नेता अजय सम्राट ने पत्र के माध्यम से डीजी सीपीडब्ल्यूडी शैलेंद्र शर्मा से मांग किया कि इस मामले को स्वतः संज्ञान लेकर एक उच्च स्तरी कमेटी गठित करके जांच करवाई जाए और अधीक्षण अभियंता स्वप्लिन पाठक के साथ-साथ जितने भी इसमें जिम्मेदार अधिकारी संलिप्त हैं उन पर विधिक कार्रवाई की जाए।




