श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति के द्वारा मनाया गया भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव

( अनंत पांडेय)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति प्रयागराज के तत्वधान में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव सतीचौरा स्थित विद्या गौरी वाटिका भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर प्रांगण में मनाया गया इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गोवर्धन दास गुप्ता के द्वारा पूरे सनातनी विधि विधान के अनुसार भगवान जगन्नाथ श्री कृष्ण का जन्म करा कर आरती पूजन अर्चन किया गया तत्पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरण किए गए। इस अवसर पर रथयात्रा के सह संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि दिनांक 5 सितंबर को चीनी धर्मशाला में दोपहर 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण जी की छठ महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जय राम गुप्ता उदय कुमार साहू गगन दास गुप्ता, राजेश केसरवानी, राजू साहू, धीरज जडिया ,पीयूष शर्मा, अमर रस्तोगी ,विष्णु जायसवाल, अरुण साहू, राजेंद्र कुमार सिंह, गीता गुप्ता ,संगीता गुप्ता एवं समिति के मुख्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

