Latest

रिलीज हुआ शाबाश मिठू का नया पोस्टर

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘शाबाश मिठू जल्द रिलीज होने वाली है और अब इस फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है। इस नए पोस्टर को आप यहाँ देख सकते हैं। जी दरअसल इस पोस्टर में तापसी बल्ला हाथ में लिए क्रिकेट की पिच के बीचों-बीच धुआंदार प्रदर्शन करती दिख रही हैं। आप देख सकते हैं तापसी के पोस्टर में उनका पोज बेहद जानदार लग रहा है। जी हाँ और अपने इस पोस्टर को खुद तापसी पन्नू ने अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है। जी दरअसल, ये फिल्म क्रिकेटर मिताली राज की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें उनकी जिंदगी से जुड़ी तमाम अनसुनी कहानी और किस्से जानने को मिलेंगे। वहीं खुद मिताली ने भी तापसी की फिल्म के इस पोस्टर को अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है। आप सभी देख सकते हैं तापसी ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- सपने देखने वाली लड़क और उन्हें हकीकत में बदलने वाली लड़की से ज्यादा शक्तिशाली और कोई नहीं हो सकता। यह कहानी एक ऐसी ही लड़की की है। जो अपने सपनों के पीछे लगातार भागती रही है, बल्ले के साथ, इस ‘जेंटलमेन गेम में। वैसे आप सभी को बता दें कि शाबाश मिठू आने वाले 15 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिए तापसी ने काफी मेहनत की है और उन्हें उम्मीद है उनकी मेहनत रंग लाएगी।

Related Articles

Back to top button