फ्लोटिंग रेस्टोरेंट धार्मिक आस्था से खिलवाड़
गंगा के ऊपर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनने से रोकने की मुख्यमंत्री से मांग
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विकास प्राधिकरण द्वारा गंगा के ऊपर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने की योजना हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है एवं मां गंगा का अपमान है । भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ पार्षद एवं नगर निगम में भाजपा की मुख्य सचेतक दिलीप किरन जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को पत्र लिखकर गंगा के ऊपर बनने वाले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को रोकने की मांग की है । पत्र में कहा गया है कि गंगा जी में नहाने से पूर्व श्रद्धालु मां गंगा को नमन करता है । उनके जल को माथे में लगाता है परंतु गंगा के ऊपर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाना मां गंगा का अपमान है मां गंगा के ऊपर बने रेस्टोरेंट पर क्या लोग बैठ कर मनोरंजन करेंगे एक्सरसाइज करेंगे टेनिस खेलेंगे और भोजन करेंगे शराब पिएंगे और मौज मस्ती करेंगे इससे बड़ा मां गंगा का अपमान और क्या हो सकता है। इससे गंगा का जो वास्तविक महत्व है । वह समाप्त होगा गंगा आस्था का केंद्र है इन्हें आधुनिकता एवं पर्यटक के पैमाने से जोड़ना सही नहीं है । पार्षद ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण के ऊपर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आज वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की चेतना और खोया हुआ वैभव को पुनः स्थापित करना चाहती है परंतु प्रयागराज विकास प्राधिकरण इस नीति के विरुद्ध इस तरह का अप संस्कृति प्रस्ताव बनाने का कार्य किया है जो अत्यंत निंदनीय है आगे कहा कि तत्काल इस प्रस्ताव पर रोक लगाया जाए !



