भदोही। भदोही में हुई एक नागरिक राम जी मिश्रा कि कतिथ तौर पर पुलिस अभिरक्षा में मौत, और परिजनों द्वारा पुलिस पर लगाये हत्या के आरोप का मामला पूरे उत्तरप्रदेश में सुर्खियों में है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई सरकार ने नहीं की है। इधर यूपी ही नहीं देश का भी ब्राह्मण समाज इस घटना से आक्रोशित है।

इस कतिथ हत्या के विरोध में ब्राह्मण भाइयों का एक प्रतिनिधि मंडल गत दिवस दिवंगत श्री मिश्रा के घर भदोही पहुंचा तथा उनकी पत्नी व बच्चों से मिल के दुःख प्रकट किया व आर्थिक सहयोग दिया।
इस मौके पर अमित पांडेय,नीरज पांडेय,गिरिजेश भारद्वाज,बाँके बिहारी तिवारी,कमल शर्मा व पं.अजय पहलवान इत्यादि मौजूद रहे।



