देश

ईद के दूसरे दिन चला हिन्दू दोस्तों संग दावत व सेंवई खाने का दौर

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारत देश की यही तो महानता है की कोई भी पर्व हो सभी धर्म के लोग एक दूसरे के पर्व में शरीक होते हैं और एक दूसरे को बधाई संदेश देने के साथ एक दूसरे के घरों में दावत मे बराबर से शिरकत भी करते हैं।ईद के दूसरे दिन हर तरफ उमंग और उल्लास के साथ मुस्लमानों के साथ हिन्दू दोस्तों ने ईद की खुशियाँ साझा कीं।करैली ,दरियाबाद ,रानीमण्डी , बख्शी बाज़ार ,दायरा शाह अजमल ,अटाला ,अकबरपूर , रसूलपूर ,बरनतला ,शाहगंज सब्ज़ीमण्डी ,हटिया ,बहादुरगंज सहित तमाम मुस्लिम इलाक़ो मे बड़ी संख्या मे हिन्दू भाईयों ने मुस्लिमों के घरों मे सेवंई के साथ तरहा तरहा के व्यंजन का ज़ायक़ा चखा।एक दूसरे के गले लग कर बधाई भी दी।शिया सुन्नी इत्तेहाद कमेटी के सरबराह सय्यद मोहम्मद अस्करी के अनुसार इस बार ईद के दूसरे दिन टर्र के मेले का जो बरसो से आयोजन होता चला आ रहा है वह इस वर्ष उस प्रकार से किसी खास स्थल पर तो नहीं हुआ अल्बत्ता मोहल्लों मे कहीं कहीं झूले ज़रुर लगे।बच्चे जमकर झूला झूले और ईद पर मिली तेहवारी के पैसों से जमकर खरीदारी करते रहे।रौशन बाग़ में जूता व्यापारी रफ़्फ़ान अहमद के आवास पर ईद के दूसरे दिन आयोजित ईद पार्टी मे हिन्दू और मुस्लिमों का जमावड़ा रहा।क़ेमामी सेंवई ,शीरब्रंज ,दूध वाली सेंवई के साथ छोला ,कबाब ,बिरयानी ,चिकन रोस्टेड ,चिकन बर्रा ,चिकन टिक्का के साथ वेजिटेरियन दोस्तों के कचौड़ी मिक्स सब्ज़ी ,मटरपनीर ,लौकी का कबाब के साथ अलग से ऐहतेमाम किया गया।ईद पार्टी सेलिब्रेट करने के साथ एक दूसरे के गले मिल कर बधाई भी दी।इस मौक़े पर क्षेत्रिय पार्षद रमीज़ अहसन , सै०मो०अस्करी अभीषेक कनौजिया ,शाने आलम , राशिद अली, विवेक शर्मा ,गिरजा शंकर ,विजय महतो ,आफ़ाक़ अहमद, मोहम्मद ज़ाहिद, मनोज वर्मा ,प्रमोद त्रिपाठी ,मुख़्तार अहमद , फ़ज़ील अहमद जामी , ज़ामिन हसन ,शबीह अहमद, तनवीर जाफरी, सैफी, मोहम्मद इम्तेयाज़ खान , शुएब आलम ,रवि यादव ,सौरभ सिंह ,एस पी श्रीवास्तव ,दयाशंकर समेत अन्य लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button