Latest

बेहतर शिक्षण पर दें जोर : बीईओ प्रज्ञा सिंह

 

स्टूडेंट आफ द इयर का पुरस्कार मिला नंदिनी को

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । उच्च प्राथमिक विद्यालय दारागंज नगर में आज वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों ने स्कूल चलो अभियान, मिशन शक्ति, वदतु संस्कृत, संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम और राष्ट्रीय एकता पर लघु नाटिका का मंचन किया गया। स्काउट / गाइड टीम ने पिरामिड का निर्माण किया। कक्षा एक से आठ तक के बच्चे जिन्होंने वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, उन्हें पुरस्कार दिया गया। एक नई पहल के रूप में इस वर्ष स्टूडेंट ऑफ द इयर का पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार कक्षा सात की नंदिनी पाठक को दिया गया। पुरस्कार के रूप में उसे साईकिल भेंट की गई। विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोइयों को साड़ी भेंट की गई।
नगरक्षेत्र की बीईओ प्रज्ञा सिंह ने कहा कि बेहतर शिक्षण पर जोर दें जिससे कि बच्चें समझ सके। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को प्रतिदिन विधालय भेजे और उनकी पढाई पर ध्यान दें जिससे कि वह आगे बढ सके। कार्यक्रम में बीईओ नगर प्रज्ञा सिंह, बीईओ हंडिया विनोद मिश्र, ज़िला समन्वयक विनो मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी महेन्द्र शुक्ल, एसआरजी प्रशांत ओझा, एसआरजी श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, एआरपी अजय कुमार , एआरपी अशोक ,पार्षद राजेश निषाद, एसएम सी अध्यक्ष श्रीमती मंजू मिश्रा , एसएमसी सदस्य तथा अभिभावक गण उपस्थित रहे। संचालन प्रधानाध्यापिका श्रीमती रुकैय्या अब्बासी ने किया।

Related Articles

Back to top button