नृसिंह जयंती पर हुआ अभिषेक पूजनअर्चन अनुष्ठान व श्रृंगार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दारागंज स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर में आज मंदिर के महंत श्री 108 सुदर्शनाचार्य जी महाराज की अगुवाई में, सर्वप्रथम भगवान का महाभिषेक ,पूजन ,अर्चन अनुष्ठान हुआ। तत्पश्चात दारागंज में नृसिंह जयंती पर हुआ अभिषेक पूजन अर्चन अनुष्ठान व श्रृंगार आरती।। दारागंज स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर में आज मंदिर के महंत श्री 108 सुदर्शनाचार्य जी महाराज की अगुवाई में, सर्वप्रथम भगवान का महाभिषेक ,पूजन ,अर्चन अनुष्ठान हुआ। तत्पश्चात नृसिंह स्त्रोत का पाठ के पश्चात सायंकाल भव्य श्रृंगार आरती हुई ।आरती के पश्चात महाराज सुदर्शनाचार्य जी ने अपने आशीर्वचन में कहा की, आज का अनुष्ठान पूजन का उद्देश्य दुनिया में चल रहे युद्ध का समापन हो, विश्व में शांति हो। साथ ही सनातन धर्म की प्रमुख पहचान मथुरा व काशी मंदिर विवाद से मुक्त होकर और भव्य बने। इस हेतु देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई व शुभकामनाएं दी। पूजन अर्चन में प्रयागराज सेवा समिति के सचिव व भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक, तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया अपने सदस्यों के संग उपस्थित हुए। और उन्होंने नृसिंह भगवान की आराधना करते हुए कहा कि,जिस तरह से भगवान नृसिंह ने भक्त प्रहलाद के प्राण की रक्षा और, कल्याण किया उसी तरह से हम सब का भी कल्याण करें ।उक्त अवसर पर पंडित धर्मराज पाण्डेय, पंकज ओझा, अनुपमा पाण्डेय प्रभु राज, अशोक आदि उपस्थित रहे।

