क्षेत्रीय अभियान रिपोर्ट नेशन के प्रमुख बनाए गए अवधेश चंद्र गुप्ता एवं बाहरी गतिविधियां 75 घंटे के प्रमुख अमरनाथ यादव बनाए गए
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आगामी होने वाले कार्यक्रमों को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी होने वाले कार्यक्रमों के अभियान प्रमुख की नियुक्ति की है जिसमें से प्रयागराज महानगर से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता को रिपोर्ट टू नेशन का एवं गंगा पार जिले से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव को बाहरी गतिविधियां 75 घंटे अभियान का प्रमुख बनाया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम मुख्य रूप से जनसंपर्क गतिविधियां, विकास तीर्थ बाइक रैली, गरीब कल्याण जनसभा, योग दिवस, बूथ सशक्तिकरण अभियान, नगर निकाय चुनाव अभियान, कार्यालय उद्घाटन एवं रिपोर्ट टू नेशन का अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत सभी कार्यक्रमों के अभियान प्रमुख तय कर दिए गए हैं। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने चित्र पदक अवधेश चंद्र गुप्ता एवं अमरनाथ यादव जी को प्रभार दिए जाने की बधाई दी। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी कुंज बिहारी मिश्रा वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक गिरजेश मिश्रा संजय गुप्ता राघवेंद्र सिंह सचिन जायसवाल सुभाष वैश्य राजन शुक्ला विवेक गौड़ सहित सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।




