Latest

प्रयागराज झूंसी बाइक सवार के ऊपर अज्ञात बाइक सवार लोगों ने किया जानलेवा हमला

झूंसी, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज समय दोपहर करीब 12:30 बजे तक फातमा भीम चौहान के घर की ओर राकेश निषाद अपनी बाइक से जा रहा था। तभी अज्ञात मोटर्साइकिल पर सवार होकर साइड मे गाड़ी लगा कर राकेश निषाद के ऊपर कांटेदार तार से हमला कर देना जिससे राकेश कुमार के आंख के नीचे तार से गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा और वह कुछ समझ पाता गाड़ी लेकर गिर गया। और वह चिल्लाने लगा जिससे दूसरे बाइक सवार हमलावर वहां मौका पाकर फरार हो गए। यह घटना महावीर प्रधान के घर से पहले तिराहा पर हुई ।राकेश निषाद उर्फ मटरू का कहना है कि हम मछली का धंधा करते हैं शास्त्री पुल के पास में हमारे बगल में ही पड़ोस में रहने वालों से हमारी विवाद चल रहा है। और जमीन के संबंध में काफी हमें धमकियां भी दी 3 दिन पहले अभी हमको हमारे दुकान पर शाम को आए तीन लोग और जान से मारने की धमकी देकर गए थे। राकेश निषाद लिखित तहरीर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में देने के लिए गए समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं लिखी गई थी । और उनका मेडिकल भी नहीं कराया गया था । तहरीर नहीं लिखी गई और हम इस मामले में हम अपनी जान की धमकी के लिए पहले थाने को अवगत करा दिए थे । और थाने को पहले भी हमने 112 पर भी सूचना जमीनी विवाद के लिए दे चुके हैं। पर पुलिस कोई भी कार्यवाही नहीं किया और वह लोग मनचाहे हमारे जमीन पर कब्जा कर नव निर्माण कर रहे हैं ।

Related Articles

Back to top button