इन्द्रजीत सरोज को समाजवादी पार्टी विधान मण्डल दल का उपनेता बनाए जाने पर सपाईयों ने दी बधाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर विधान सभा से विधायक इन्द्रजीत सरोज को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा विधान मण्डल दल का उप नेता सदन बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी प्रयागराज के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जहाँ अखिलेश यादव के प्रति आभार जताया। वहीं कई सपाईयों ने इन्द्रजीत सरोज को गुलदस्ता भेंट कर बधाई भी दी।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी के अनुसार पूर्व मे चार बार विधायक और तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे इन्द्रजीत सरोज सभी समाज को साथ लेकर चलने वाली छवि और सदन मे सत्ता पक्ष को हर मोर्चे पर घेरने मे महारत के कारण विधान मण्डल दल का उप नेता सदन बनाया गया। महानगर सचिव वीरु पासी ने इन्द्रजीत सरोज को उनके आवास पर जा कर जहाँ बधाई दी और गुलदस्ता भेंट किया वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार भी जताया। कहा इन्द्रजीत सरोज को उप नेता सदन बनाए जाने से पासी समाज मे भारी उत्साह है। पासी समाज की ओर से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। बधाई देने वालों में वीरु पासी ,मुशीर अहमद पीयुश सिंह पटेल ,ननकऊ यादव महावीर यादव ,सत्या पासी आदि नेता शामिल रहे।वहीं महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ,नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ,उपाध्यक्ष गण विजय वैश्य ,इसरार अन्जुम महेन्द्र निषाद मोईन हबीबी ,अभिमन्यु पटेल मो०ग़ौस ,ओ पी यादव ,मंजू यादव शाहिद प्रधान ,औन ज़ैदी ,ज़ामिन हसन आदि ने भी सिविल लाईन्स कैम्प कार्यालय पर बैठक कर अखिलेश यादव के प्रति आभार जताते हुए मंझनपुर विधायक इन्द्रजीत सरोज को फोन कर उप नेता सदन विधान मण्डल उत्तर प्रदेश बनने पर बधाई दी।



