Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश

यह राष्ट्र पूरी दुनिया में श्रेष्ठ था और श्रेष्ठ रहेगा-न्यायमूर्ति विजयलक्ष्मी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।आज 1 सप्ताह से चल रहे विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के अभ्यास वर्ग का समापन समारोह सायं 5:00 बजे मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर गीत कर प्रारंभ हुआ । जिसके उपरांत सात दिन में सिखाएं गये अनेक योग, प्राणायाम, खेल अपनी सुरक्षा के लिए अनेक अभ्यास दंड चलाना, जुडो, राइफल चलाने का प्रदर्शन किया गया मुख्य अतिथि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की न्यायमूर्ति विजयलक्ष्मी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज इस अभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर इन बालिकाओं का प्रदर्शन देखकर हमें पूरा विश्वास हो गया की यह राष्ट्र पूरी दुनिया में श्रेष्ठ था और श्रेष्ठ रहेगा आज परिवार समाज में संस्कार एवं संस्कृति के लिए जो आवश्यक है वह सब कुछ इस अभ्यास वर्ग में सिखाया गया । आज जब पूरी दुनिया में श्रेष्ठ बनने की होड़ लगी है जिसके लिए अनेकों संघर्ष होते हैं फिर भी पूरी दुनिया के लोग शांति की खोज में भारत ही आते हैं क्योंकि हम मानव,पशु,पक्षी,जड़,चेतन सबको समान मानते हैं उत्तम शिक्षा एवं चिकित्सा, विज्ञान एवं अध्यात्म का ज्ञान आदिकाल से देते आये है । आज पूरी दुनिया में जिस पर अनेकों अनुसंधान हो रहे हैं । आज मातृशक्ति के ऊपर जिस प्रकार की कठिनाइयां एवं चुनौतियां खड़ी है उन सभी चुनौतियों का मुकाबला इसी संस्कार एवं संस्कृति के अभ्यास से कर सकते हैं, कार्यक्रम में क्षेत्रीय मातृशक्ति प्रमुख संगीता ताई ने कहा कि ऋषियों की साधना एवं त्याग के बल पर हमारी संस्कृति दुनिया की श्रेष्ठ संस्कृति है इस अभ्यास वर्ग का उद्देश्य अपने महापुरुषों अपने राष्ट्र के प्रतीकों मान्यताओं स्थानीय परंपराओं का बोध कराना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, प्रान्त संयोजिका दिव्या, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार मिश्र, प्रांत मातृशक्ति प्रमुख कमला मिश्रा, रीता सिंह, अमित पाठक, महेश सिंह, अजय गुप्ता, अनिल पांडे, लवलेश बजरंगी, विजय पांडे, उमेश सिंह, प्रभा शंकर पांडे, राजमणि मिश्रा, देवमणि, सत्य प्रकाश मिश्रा, अमन साहू, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button