फुटपाथी दुकानदारों ने उजाडने का किया विरोध

कहा कि स्मार्ट सिटी में की जाये दुकान लगाने की व्यवस्था- अनूप वर्मा
जिले में अतिक्रमण अभियान के साथ व्यापारियों का हित भी देखा जाए- सुशांत केसरवानी
डीएम के माध्यम से भेजा प्रदेश के सीएम को ज्ञापन
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से प्रेषित किया। जिसमें मांग की गयी कि प्रदेश और जिले में अतिक्रमण अभियान के साथ व्यापारियों का हित भी देखा जाए ।जिससे कि फुटपाथी व्यापारियों को परेशानी ना होने पाये। ज्ञापन में मांग किया गया है कि अतिक्रमण अभियान चलाने से पहिले बाजारों के पास ही पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, व्यापारी नेता अनूप वर्मा ने प्रदेश में विभिन्न आवासीय योजनाओं के द्वारा गरीब और अल्प आय वर्ग के लोगों को आवास दिलाने की योजना चालू करी गई है । लेकिन रेहड़ी पटरी के दुकानदारों को 25-30 सालो से सस्ते मूल्य पर दुकान देने की कोई योजना नहीं चालू करी गई है । इसलिए छोटी-छोटी दुकानों का निर्माण कर के दुकानदारों को लागत मूल्य पर आवंटित किया जाए। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सरकार द्वारा वेंडिंग जोन बना कर दुकानें अलॉट करना था लेकिन अभी तक कहीं भी यह शुरू नही हुआ है इसको तत्काल शुरू किया जाए,बाजारों के दोनो तरफ चिन्हीकरण कर दिया ताकि ग्राहकों की गाड़ियां उसके अंदर ही खड़ी हो, प्रयागराज में बाजारों में व्यापारियों को अपने और कर्मचारियों के वाहन खड़े करने की माना किया जा रहा है जो की अव्यवहारिक नियम है। साथ ही साथ व्यापारियों ने सरकार के अवैध बस टेंपो स्टैंड को हटाने के नियम का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी आपके द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के आदेश का हम लोग स्वागत करते हैं यह बिल्कुल सत्य है कि अतिक्रमण के वजह से बाजार में कस्टमर की आवाजाही कम हो गई है । लेकिन कोविड-19 के बाद से किसी तरह से बाजार अभी संभाला है साथ ही साथ बहुराष्ट्रीय कंपनी और ऑनलाइन कंपनियों के द्वारा लगातार कड़ी टक्कर लोकल दुकानदारों को मिल रही है। ऐसी परिस्थिति में व्यापारियों को संभलने के लिए ठोस प्रोत्साहन नीति की जरूरत है । जिससे इन बाजारों की मौलिकता बनी रहे। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार केसरवानी, राजीव तिवारी,मुसाब खान,अन्नु केसरवानी, सुशील जयसवाल,ओम प्रकाश गुप्ता,रोशनी अग्रवाल, शिखा खन्ना, सुनीता चोपड़ा,अंकित गुप्ता,राजेश केसरवानी, पवन केसरवानी के साथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भी सहमति जताते हुए सैफ अहमद,बबलू रघुवंशी,सुरेश चौरसिया भी उपस्थित रहे।



