महापौर ने तीन स्थानों पर दो सबमर्सिबल व एक स्थान पर मिनी ट्यूबवेल की दी सौगात

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नन्दी द्वारा जलकल विभाग के उत्तर प्रदेश के प्रथम जलकल विभाग, जिसमें ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बिल प्राप्त करना, जमा करना, अपना पिछला 10 वर्षों की भी जमा जमा किए गए धनराशि का विवरण देखना, शिकायत का निस्तारण आदि पोर्टल पर सुविधा प्रदान किया गया । नगर का कोई भी व्यक्ति जिसका आवास नगरीय क्षेत्र में स्थापित हो, वह अपने जलकल का विवरण उक्त पोर्टल पर जाकर देख सकता है ।इसके अतिरिक्त नगर के तीन स्थानों पर दो सबमर्सिबल तथा एक स्थान पर मिनी ट्यूबवेल के अधिष्ठापन का कार्य महापौर द्वारा शुरू किया गया । शास्त्री नगर राजीव s.m.s. एवं राजरूपपुर तोता वाली गली में सबमर्सिबल तथा चकिया में मिनी ट्यूबवेल, जिसमे लागत लगभग 40 लाख रुपये व्यय किये गए ।
इस अवसर पर नगर आयुक्त प्रयागराज रवि रंजन महाप्रबंधक जलकल हरिश्चंद्र बाल्मीकि, उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, मा० नीलम यादव, कुसुमलता, कमलेश तिवारी, साहिल अरोरा, ओमप्रकाश द्विवेदी, अनिल कुशवाहा, अमरजीत सिंह, मिथलेश सिंह, जिया उद्दीन, मो० आज़म, नेम यादव, ऋषि कुमार निषाद, नामित पार्षद सबीना यास्मीन सिद्दीकी व अनूप मिश्रा, पूर्व पार्षद भोला तिवारी एवं राजेश कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि नीरज टण्डन, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी, मण्डल अध्यक्ष रणविजय सिंह व कौशिकी सिंह, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा कनौजिया, अलका श्रीवास्तव, मधुमिता नाथ, विनीत निषाद, हरि प्रसाद सिंह सोनू , विनोद निषाद, गौरव पाल, अखिलेश सहाय, गौरव शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।




