हवन से पर्यावरण होता है शुद्ध स्वामी श्री निवासानंद महराज ने कथा में कहा

विशाल श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति, भण्डारा नौ को
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। स्वामी श्री निवासानंद महराज ने श्रीराम कथा में कहा कि यज्ञ / हवनका सनातन धर्म में बहुत अधिक महत्व है। हवन करने से जहा हमारे देवी-देवता, यक्ष और गंधर्व प्रसन्न होकर मनोवांछित आशीर्वाद प्रदान करते है वही दूसरी ओर हवन से पर्यावरण शुद्ध होता है जिसका लाभ धरती पर रहने वाले लाखों-करोडों मानव , जानवर और पक्षियों को मिलति है। ऐसे में प्रत्येक सनातनधर्मावलंबी को वर्ष में कम से कम दर्जन भर बार हवन परिजनों, मित्रों और पडोसियों के साथ खुले में अवश्य करना चाहिए। यह बातें स्वामी श्री निवासानंद महराज ने नौ दिवसीय विशाल श्री विष्णु महायज्ञ श्री हनुमान मंदिर गंगातट सिरसा घाट रोड ग्राम तेलियातारा असढिया बाजार दुमदुमा सैदाबाद में श्री राम कथा के पांचवें दिन रविवार को श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हुए कहा। उन्होंने कहा कि हवन में जो भी सामग्रियां मिलायी जाती है वह प्राकृतिक और शुद्ध होती है जिसमें घी, चंदन, गुड, जौ, आम की लकडी, मावा, छुहारा सहित अन्य सामग्री मिलायी जाती है। कथा के बाद मुख्य यजमान सहित बडी संख्या में परिजनों और श्रद्धालुओं ने हवन किया। विशाल महायज्ञ श्री श्री 1008 श्री महंत राम संतोष दास महराज की देखरेख में संपन्न हो रहा है। उन्होंने कथा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उसके सुनने से होने वाले लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला।यज्ञ के मुख्य यजमान संत लाल यादव और रंग लाल यादव है। महंत गोपाल दास महराज ने बताया कि पूर्णाहुति एवं भण्डारा नौ जून को संपन्न होगा। रामलीला एवं रासलीला प्रतिदिन सात बजे से 10 बजे तक, देव पूजन दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक एवं रामलीला शाम सात बजे से रात 12बजे तक होगी। श्रीराम कथा प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। कार्यक्रम में टाटाम्बरी बाबा, महंत गोपाल दास महराज, महंत कलंदर दास महराज, महंत तुलसीदास महराज, महंत बालकदास महराज, महंत गोपाल दास महराज, विवेक सोनू शामिल है।




