FEATURED

डीएलएड में प्रवेश को 15 से आनलाइन आवेदन

पीएनपी सचिव ने जारी किया कार्यक्रम, अंतिम तिथि छह जुलाई

प्रशिक्षण संस्थानों की 2,43,200 सीटों पर प्रवेश देने की तैयारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य डीएलएड प्रशिक्षण-2022 के लिए आनलाइन आवेदन/पंजीकरण 15 जून से शुरू होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। आनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि छह जुलाई निर्धारित की गई है। शैक्षिक मेरिट के आधार पर प्रदेश भर के प्रशिक्षण संस्थानों की 2,42,200 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। शासन के निर्देश पर प्रदेश के 66 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सीटीई वाराणसी और एनसीटीई से मान्यता एवं उत्तर प्रदेश शासन से संबद्धता प्राप्त निजी डीएलएड प्रशिक्षण संस्थानों में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार से संबद्धता प्राप्त अल्पसंख्यक संस्थानों में भी प्रवेश लिया जाएगा। पीएनपी सचिव ने कहा है कि आनलाइन आवेदन में अंकित प्रविष्टियों में संशोधन का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा, इस कारण अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन करते समय पंजीकरण फार्म फाइनल सेव करने से पूर्व आनलाइन अंकित अपनी प्रविष्टियों का मिलान मूल अभिलेख से अवश्य कर लें। इसके लिए शासनादेश और दिशा-निर्देश वेबसाइट ह्वश्चस्रद्गद्यद्गस्र.द्दश1.द्बठ्ठ पर उपलब्ध है। इसमें शैक्षिक अर्हता, आयु, आवेदन शुल्क, चयन का मानक एवं अन्य शर्तें का विवरण दिया गया है। इसके अलावा आनलाइन पंजीकरण फार्म, आवेदन शुल्क जमा करने के लिए स्टेट बैैंक आफ इंडिया का लिंक एवं आनलाइन आवेदन फार्म भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। आनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि सात जुलाई है। पूर्ण आवेदन के प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि नौ जुलाई निर्धारित की गई है।

Related Articles

Back to top button