Latest

भाकियू ने बैठक कर बनाई रणनीति बोले-अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे

चाहे किसी भी हद तक जाना पड़े

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । फूलपुर तहसील क्षेत्र में भाकियू (टिकैत गुट) की बैठक आयोजित की गई। इसमें किसानों की प्रमुख समस्यायों पर चर्चा की गई। साथ ही इनके निस्तारण के लिए रणनीति बनाई गई। किसान बोले- अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। क्षेत्र के बहरिया ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की बैठक आयोजित हुई। मुख्य वक्ता मंडल अध्यक्ष सालिक राम यादव रहे। उन्होंने कहा कि हमारी यूनियन किसानों के हित की लड़ाई पहले की तरह ही लड़ती रहेगी। कहा कि मेरी यूनियन, न तो किसी से लड़ाई करेगी और न ही किसी से हारेगी। हम अपनी समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे और तब तक करते रहेंगे जब तक उसका निराकरण नहीं हो जाएगा। इसके लिए हम लोग किसी भी हद तक उतर सकते हैं।
इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय यादव का स्वागत किया गया। साथ ही सभी नवनियुक्त सदस्यों का परिचय भी कराया गया। संजय यादव ने कहा कि किसान यूनियन द्वारा दी गई जिम्मेदारी की गरिमा को बनाए रखूंगा। जो जिम्मेदारियां दी गई हैं उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करता रहूंगा। कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष जालंधर पटेल, लालचंद यादव को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अनुराग यादव युवा जिला उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालता प्रसाद यादव उर्फ गांधी ने किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button