Latest

शाहगंज क्षेत्र में 1400 पेटी अवैध शराब जखीरा पकड़ाया

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पुलिस प्रशासन 15 लोगों की मौत के बाद हरकत पर आया और अब सघन चेकिंग अभियान के तहत जगह-जगह से शराब कारोबारियों की अवैध कारोबार को नेस्तनाबूद करने में जुट गया है।

जिसकी मूल्य लगभग ₹8लाख की बताई जा रही है।

इसी क्रम में आज प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र पर 1400 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई है । जिसकी मूल्य कम लगभग ₹8लाख की बताई जा रही है बताया जा रहा है। कि शाहगंज थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन जंक्शन चौराहे पर एक 10 चक्का गाड़ी जिसका नंबर एच आर 37d 6068 हैं। नो एंट्री में घुस आया और उसे रोकने पर पता चला कि उस पर 1400 पेटी शराब और किंगफिशर बीयर की लदी हुई है। इस विषय पर ट्रक चालक को वैध कागज दिखाने को कहा गया तो ट्रक चालक किसी प्रकार का कोई भी वैध कागज या दस्तावेज नहीं दिखा पाया एवं था भी नही बता पाया कि शराब को कहां ले जा रहा था जिससे पुलिस द्वारा माल जब्त कर लिया गया।

प्रयागराज में पिछले वर्ष इसी समय में इस प्रकार की अवैध शराब का कारोबार करते हुए एक ट्रक हरियाणा में बनी देसी शराब बरामद की थी। जहां एक और अवैध शराब और जहरीली शराब के चलते प्रयागराज में 15 एवं प्रतापगढ़ में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। और प्रशासन द्वारा इस विषय में उत्तर प्रदेश सरकार से कड़े आदेश प्राप्त भी कर चुकी है । आश्चर्य की बात है कि हरियाणा से चलकर के शराब की गाड़ी प्रयागराज तक पहुंच जाती है ।और बीच में किसी भी जिले में इस गाड़ी को कोई चेकिंग नहीं की जाती है।

Related Articles

Back to top button