सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग न करने को लेकर निकाली जागरूकता रैली

जागरूकता रैली को महापौर ने झंडी दिखाकर किया रवाना
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महापौर अभिलाषा गुप्ता “नन्दी” द्वारा भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग न किये हेतु प्लग रन (जागरूकता रैली) नगर निगम द्वारा किया गया , जिसका शुभारंभ महापौर ने हरी झंडी दिखाकर किया एवं उपस्थिति लोगो को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई तथा रैली के दौरान सड़क-पटरी पर पड़े हुए पालीथिन, कचरा को कपड़े के झोले में एकत्रित किया । उपस्थित जनमानस वामन की माध्यम से शहर की जनता से अनुरोध किया कि सिंगल उसका पॉलिथीन का प्रयोग बंद करें तथा कपड़े के झोला का प्रयोग करें । समान तथा जब भी घर से निकले कपड़े का झूला अवश्य साथ लेकर निकले ।इस अवसर पर नगर आज प्रयागराज चंद्रमोहन गर्ग, पार्षद नीलम यादव, नामित पार्षद सबीना सिद्दीकी व अनूप मिश्रा, जोनल अधिकारी संजय ममगई, मदन गोपाल, एस. पी. सिंह, नीरज सिंह, रविंद्र कुमार, पर्यावरण अभियंता उत्तम वर्मा, सिविल डिफेंस चीफ वार्डन अनिल केसरवानी, काशीक्षेत्र सदस्य युवा मोर्चा हर्ष केसरी, पूर्व काशीक्षेत्र सदस्य युवा मोर्चा गौरव मिश्रा, समस्त सफाई निरिक्षक व सफाई नायक आदि लोग उपस्थित रहे ।



