Latestइलाहाबाद समाचारकुंभगंगा तट सेमेला समाचार

Prayag Kumbh: जूना अखाड़ा ने 8 संन्यासियों को महामंडलेश्वर बनाया

कुंभनगर। मकर संक्रांति शाही स्नान पर्व से पहले जूना अखाड़ा ने आठ संन्यासियों का महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक कराया। नए महामंडलेश्वरों को अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने आशीष दिया। ये महामंडलेश्वर कुंभ के शाही स्नान में शामिल होंगे। पूजन में लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी सहित कई किन्नर संन्यासी भी शामिल रहे। जूना अखाड़ा से जुड़ने के बाद कुंभ मेला का यह पहला आयोजन था जिसमें किन्नर संन्यासी शामिल हुए।

कुंभनगर के सेक्टर 16 में गंगा तट पर बने पंडाल में जूना अखाड़ा के ब्रह्मार्षि रविशंकर जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में स्वामी प्रज्ञानंद गिरि, कन्हैया प्रभुनंद गिरि, अशोकनाथ गिरि, घनश्याम गिरि, अविमुक्तानंद गिरि, गणेशानंद गिरि, खड़ेश्वरी गिरि व वैष्णवी देवी गिरि ने सर्वप्रथम पूजन किया। जिसके बाद अखाड़ा के प्रमुख महात्माओं ने चादरपोशी कर पट्टाभिषेक की प्रक्रिया पूरी की। फिर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने सबको आशीर्वाद दिया।

पूजन में अखाड़ा के मुख्य संरक्षक महंत हरि गिरि, स्वामी संपूर्णानंद, जगदगुरु पंचानन गिरि, श्रीमहंत प्रेम गिरि, श्रीमहंत नारायण गिरि, विद्यानंद सरस्वती, मां भवानी, महंत पवित्रा आदि शामिल रहे।

आशुतोषानंद गिरि बने महामंडलेश्वर

निरंजनी अखाड़ा के कुंभ मेला क्षेत्र स्थित शिविर में रविवार को आशुतोषानंद गिरि का महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक हुआ। मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराने के बाद महात्माओं ने अंग वस्त्र भेंटकर उनके महामंडलेश्वर पद पर आसीन कराया।

केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति आज बनेंगी महामंडलेश्वर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का महामंडलेश्वर पद पर सोमवार को पट्टाभिषेक होगा। महामंडलेश्वर बनने वाली वह पहली केंद्रीय मंत्री व निरंजनी अखाड़ा की 11वीं महिला महामंडलेश्वर होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button