गंगा तट सेजरा हट केमाघ मेला विशेष

ओम वाहेगुरु ऋषि आश्रम के अन्न क्षेत्र से कोई नहीं जाता भूखा

प्रयागराज, ( अनुराग शुक्ला )। माघ मेला में विशेष अन्य क्षेत्र चलाया जा रहा है । जिसमें मुख्य रूप से ओम वाहेगुरु ऋषि आश्रम द्वारा पौष पूर्णिमा से ही प्रतिदिन भंडारे का प्रसाद साधु संत महात्मा ग्रहण कर रहे हैं ।

उनके इच्छा अनुसार वस्तु भी प्रदान की जा रही है। रोज संत श्री हरि बस साहिब के द्वारा साधु संत महात्माओं को नए नए पकवान का भंडारा वितरण कराया गया । जिसमें चावल ,छोले ,रोटी, गुड़ व छेने के रसगुल्ले दिए गए ।

साथ ही प्रत्येक साधु-संतों को दक्षिणा भी दिया जाता है। यह नजारा देखकर लगता है । कि प्रयागराज माघ मेले में ओम वाहेगुरु का चमत्कार सभी संत महात्माओं पर दिखाई पड़ रहा है । शिविर से कोई भी भूखा खाली हाथ नहीं जाता।

इच्छा अनुसार वस्त्र कंबल व महिलाओं को साड़ी शाल दिया जा रहा है । शिविर में लगे सेवक पंकज जी व ब्रह्मा जी के द्वारा सभी साधु संतों का सम्मान पूर्वक स्वागत किया जाता है। ओम वाहेगुरु आश्रम का प्रसाद पाने के लिए सुबह से ही साधु संत महात्माओं की लंबी-लंबी कतारें प्रतीक्षा में रहती हैं । जैसे ही प्रसाद तैयार हो जाता है। उन्हें बारी-बारी से प्रसाद ग्रहण कराया जाता है ।ओम वाहेगुरु आश्रम का उद्देश्य रहता है ।सभी को सेवा भाव के साथ प्रसाद खिलाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button